Nuclear Power Corporation of India Limited
Nuclear Power Corporation of India Limited
Share This Article

रायपुर 9 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Nuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL) Executive Trainee Recruitment 2026: Applications invited / NPCIL कार्यकारी प्रशिक्षु भर्ती , न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने वर्ष 2026 के लिए कार्यकारी प्रशिक्षु (Executive Trainee) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती औद्योगिक एवं अग्नि सुरक्षा तथा भौतिकी विषयों में की जाएगी।

कार्यकारी प्रशिक्षु के कुल 30 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹74,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को वैज्ञानिक अधिकारी ‘सी’ के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जिसमें वेतन स्तर-10 के अंतर्गत ₹56,100 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च 2026 शाम 4 बजे तक चलेगी।

आवेदन, पात्रता, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in और www.npcil.nic.in पर उपलब्ध है।