NPTI
NPTI
Share This Article

रायपुर, 25 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NPTI) ने एनपीटीआई पीजीडीसी पीपीई (Post Diploma Course in Power Plant Engineering) में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह एक वर्षीय पोस्ट डिप्लोमा पाठ्यक्रम है, जिसका उद्देश्य बिजली उत्पादन क्षेत्र के लिए कुशल तकनीकी विशेषज्ञ तैयार करना है। साथ ही यह कोर्स सरकारी और निजी क्षेत्र की बिजली कंपनियों में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करता है।

पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

एनपीटीआई पीजीडीसी पीपीई में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, पावर इंजीनियरिंग तथा संबंधित शाखाओं में डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के डिप्लोमा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। महिला उम्मीदवारों को अंकों में 10 प्रतिशत की छूट दी गई है। वहीं, 3 जुलाई 2026 तक अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसमें 80 प्रतिशत वेटेज डिप्लोमा अंकों तथा 20 प्रतिशत वेटेज जीडी/पीआई को दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 की है।