रायपुर, 15 जनवरी 2026 / ETrendingIndia / Recruitment for various posts on representative basis in Noida Special Economic Zone / NSEZ भर्ती 2026 , भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एनएसईजेड) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी।
प्रमुख पद और संख्या
जूनियर हिंदी अनुवादक – 1 पद (नोएडा)
सहायक – 2 पद (नोएडा)
सहायक विकास आयुक्त (ग्रुप-बी, राजपत्रित) – 1 पद (मुरादाबाद)
अनुभाग अधिकारी (लेखा) – 1 पद (मुरादाबाद)
स्टेनो ग्रेड-III – 1 पद (मुरादाबाद)
निवारक अधिकारी – 1 पद (मुरादाबाद)
कार्यालय विकास आयुक्त, एनएसईजेड द्वारा जारी सूचना के अनुसार पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन के संदर्भ में आवेदन की अंतिम तिथि को रोजगार समाचार में प्रकाशन की तिथि से 45 दिन तक बढ़ा दिया गया है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अन्य शर्तें पूर्व विज्ञापन के अनुरूप रहेंगी।
