Share This Article रायपुर, 25 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के अधीन राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) ने युवाओं के लिए एनएसआईसी जॉब रेडी कोर्स शुरू किया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल प्रदान करना है। साथ ही उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। इन प्रोफेशनल कोर्सों में मिलेगा प्रशिक्षण NSIC जॉब रेडी कोर्स के अंतर्गत ग्राफिक्स डिजाइन मल्टीमीडिया एवं एनीमेशन, 2D और 3D एनीमेशन, फोटो एवं वीडियो एडिटिंग वेब डिजाइनिंगजैसे लोकप्रिय कोर्स उपलब्ध हैं। ये सभी कोर्स वर्तमान उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इसलिए प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एनएसआईसी जॉब रेडी कोर्स के साथ 100% प्लेसमेंट असिस्टेंस की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी और आधुनिक तकनीकों की भी जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों की रोजगार क्षमता मजबूत होगी। Share This Article Post navigation राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय भर्ती : असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती एम्स भोपाल भर्ती : कंसल्टेंट के पदों पर निकली भर्ती