NTPC Limited
NTPC Limited
Share This Article

रायपुर 3 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Applications invited for appointment of Chairman and Managing Director (CMD) in NTPC Limited by March 28 / NTPC सीएमडी भर्ती 2026 , भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित गए हैं।

पद का वेतनमान

इस पद के लिए वेतनमान ₹2,00,000 से ₹3,70,000 (आईडीए) प्रतिमाह निर्धारित है। इसके अलावा पीआरपी और अन्य भत्ते नियमों के अनुसार मिलेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार न्यूनतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित है।

योग्यता और अनुभव

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग/चार्टर्ड अकाउंटेंट/कॉस्ट अकाउंटेंट/एमबीए या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बड़े संगठन में कम से कम पांच वर्ष का वरिष्ठ प्रबंधकीय अनुभव आवश्यक है। विद्युत या ऊर्जा क्षेत्र का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया सर्च-कम-सेलेक्शन समिति के माध्यम से की जाएगी। नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि या सेवानिवृत्ति की आयु, जो पहले हो, तक के लिए होगी।

अधिक जानकारी और आवेदन से संबंधित विवरण के लिए एनटीपीसी या सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (पीईएसबी) की वेबसाइट https://powering.gov.in या http://ntpc.co.in देखी जा सकती है।