Share This Article रायपुर, 14 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / देश में प्रवासी मजदूरों और गरीब परिवारों के लिए राशन की सुविधा आसान हो गई है। केंद्र सरकार की ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना के तहत अब पात्र हितग्राही देश के किसी भी राज्य और उचित मूल्य की दुकान से अपना राशन ले सकते हैं। इसके लिए नया राशन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं है। अक्टूबर 2026 तक योजना से 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लाभार्थी जुड़ चुके हैं। हर महीने 3.27 करोड़ पोर्टेबिलिटी लेनदेन खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने 2019 में यह योजना शुरू की थी। इसके तहत अब तक 233 करोड़ से अधिक लेनदेन के माध्यम से 614 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खाद्यान्न वितरित किया जा चुका है। हर महीने औसतन 3.27 करोड़ लेनदेन हो रहे हैं। 78.65 करोड़ लाभार्थियों का डिजिटल रिकॉर्ड सरकार के अनुसार, राशन कार्ड और लाभार्थियों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण हो चुका है। करीब 78.65 करोड़ लोग डिजिटल डेटाबेस में शामिल हैं। वहीं, 5.50 लाख उचित मूल्य की दुकानें ई-पॉस मशीनों से संचालित हो रही हैं। मेरा राशन ऐप से मिलेगी जानकारी लाभार्थी 13 भाषाओं में उपलब्ध ‘मेरा राशन’ ऐप से अपनी मासिक पात्रता, राशन लेने का पुराना रिकॉर्ड और आधार लिंक की स्थिति देख सकते हैं। ऐप से नजदीकी राशन दुकान भी खोजी जा सकती है। इस योजना का उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों समेत सभी पात्र परिवारों को उनके निवास या काम के स्थान पर खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराना है। Share This Article Post navigation आंध्र प्रदेश बनेगा भारत का ‘समुद्री प्रवेश द्वार’… 30 हजार करोड़ से बनेगा जहाज निर्माण केंद्र DRI ने चेन्नई बंदरगाह पर लाल चंदन की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया… 7.72 करोड़ रुपये मूल्य का 13 हजार किलोग्राम लाल चंदन जब्त किया; तीन लोग गिरफ्तार