Share This Article रायपुर, 30 जून/ Operation Aaghat: Police raid an illegal Mahua liquor distillery operating in the forest…! 65 liters of liquor seized… two arrested. Operation Aaghat : छत्तीसगढ़ की रायगढ जिला पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात ‘के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के ग्राम नटवरपुर के जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब भट्टी पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि नटवरपुर के जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुल सिंह धनवार (25) और दुआरू धनवार (40), दोनों निवासी ग्राम नटवरपुर, थाना चक्रधरनगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान फुल सिंह के कब्जे से 35 लीटर और दुआरू धनवार के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। कुल 65 लीटर शराब की अनुमानित कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने महुआ शराब का निर्माण और बिक्री करना स्वीकार किया तथा इसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद थाना चक्रधरनगर में दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, प्रधान आरक्षक रविकिशोर साय तथा आरक्षक संदीप कौशिक और चन्द्र कुमार बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share This Article Post navigation Free Ration New Rule : राशन कार्ड वालों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा…! बदल गया वितरण का सिस्टम…एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स Motor Pump Theft : गांवों में मोटर पंप चोर गैंग सक्रिय…! बेचने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी