रायपुर 12 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Applications invited for appointment of personnel on tenure basis at Ordnance Factory Badmal, Balangir (Odisha) / ऑर्डनेंस फैक्ट्री भर्ती 2026 , ऑर्डनेंस फैक्ट्री (म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की इकाई ) भारत सरकार का उपक्रम, रक्षा मंत्रालय, बड़माल, बलांगीर (ओडिशा) कार्यकाल आधार पर कर्मियों की नियुक्ति हेतु संक्षिप्त विज्ञापन / अधिसूचना जारी किया गया है.
ऑफलाइन आवेदन डाक द्वारा / हाथ से जमा करने के माध्यम से अवधि आधारित DBW (Danger Building Worker) एवं अवधि आधारित ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर (केमिकल) के पदों हेतु आमंत्रित किए जाते हैं, जिन्हें ऑर्डनेंस फैक्ट्री बड़माल, जिला-बलांगीर, ओडिशा में प्रारंभिक रूप से एक वर्ष की अवधि के लिए संविदा आधार पर नियुक्त किया जाएगा, जिसे फैक्ट्री की आवश्यकता एवं अभ्यर्थी के प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम चार वर्ष (प्रारंभिक अवधि सहित) तक बढ़ाया जा सकता है.
अवधि आधारित DBW एवं अवधि आधारित ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर (केमिकल) के लिए विस्तृत विज्ञापन (अलग-अलग) म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड की वेबसाइट http://munitionsindia.in पर उपलब्ध होंगे.
पदों, वेतन एवं रिक्तियों का विवरण निम्नानुसार है –

आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथिः विज्ञापन के रोजगार समाचार में प्रकाशन की तिथि से 21 दिन के भीतर है. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 4-10 अप्रैल 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है।
आवेदन मुख्य महाप्रबंधक, ऑर्डनेंस फैक्ट्री बड़माल, पोस्ट बड़माल, जिला बलांगीर, ओडिशा-767070 के पते पर संबोधित एवं प्रेषित किए जाएं.
