Share This Article

रायपुर, 3 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Hanuman Jayanti celebrated in Oxyzone / ऑक्सीजोन हनुमान जन्मोत्सव रायपुर , रायपुर के हृदय स्थल ऑक्सीजोन में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर प्रियांशु मित्तल के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल हुए।

कार्यक्रम में भजन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। साथ ही सवामणि का प्रसाद और महाभंडारे का आयोजन भी किया गया। सुबह से ही हनुमानजी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही।

यह आयोजन हर साल रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। इस वर्ष संस्था ने इस आयोजन के चार वर्ष पूरे कर लिए हैं।