Share This Article रायपुर 11 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia /Come forward for manuscript conservation: CM Vishnudev Sai calls for manuscript conservation / पांडुलिपि संरक्षण अभियान छत्तीसगढ़ , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ की प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पांडुलिपियाँ हमारी संस्कृति, इतिहास और ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार का “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य देशभर में मौजूद पांडुलिपियों का सर्वे कर उन्हें सुरक्षित रखना और डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराना है। लोगों से आग्रह किया कोई पुरानी पांडुलिपि या हस्तलिखित ग्रंथ हैं, तो वे “ज्ञानभारतम” मोबाइल ऐप पर जानकारी दर्ज कराएं उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि उनके पास कोई पुरानी पांडुलिपि या हस्तलिखित ग्रंथ हैं, तो वे “ज्ञानभारतम” मोबाइल ऐप पर इसकी जानकारी दर्ज कर इस अभियान में भाग लें. मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनभागीदारी से छत्तीसगढ़ की समृद्ध ज्ञान परंपरा को नई पहचान मिलेगी और यह धरोहर आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रूप से पहुंच सकेगी। छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 26 जिलों में जिला स्तरीय समिति का गठन और नोडल अधिकारी की नियुक्ति हो गई है, शेष 07 जिलों में गठन / नियुक्ति की जा रही है. ज्ञानभारतम भारत सरकार से छत्तीसगढ़ में 148 पांडुलिपियों की जानकारी प्राप्त हुई थी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 06 जिलों में पाण्डुलिपि सर्वेक्षण का कार्य आरम्भ हो गया है और अब तक 4191 पांडुलिपियों का सर्वे ज्ञानभारतम एप के माध्यम से किया जा चुका है। Share This Article Post navigation कान्स से ‘गली बॉय’ तक: विजय वर्मा के करियर का उतार-चढ़ाव भरा सफर रायगढ़ गबन मामला: 11 लाख की हेराफेरी कर फरार मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार