Parliament DeadlockParliament Deadlock
Share This Article

रायपुर, 12 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी गतिरोध को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की मनमानी और अहंकार के कारण संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है।

पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी अपनी अगली विदेश यात्रा पर जाने से पहले संसद में गृहमंत्री अमित शाह का जवाब जरूर सुनें।

विपक्ष ने चर्चा नहीं होने दी’

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह से विपक्ष, खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी, सदन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया।

राहुल के रवैये पर भाजपा का निशाना

त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि देश की सर्वोच्च पंचायत किसी व्यक्ति की मनमानी और अहंकार के कारण बाधित होगी।

‘संसद में जवाब सुनें राहुल’

भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी जिन मुद्दों को संसद में उठा रहे हैं, उन पर सरकार का जवाब भी उन्हें सुनना चाहिए। पार्टी का कहना है कि विदेश यात्रा से पहले संसद में गृहमंत्री का जवाब सुनना विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी है।


Share This Article