रायपुर 07 अप्रैल 2026 / ETrendingIndia / Patna-Charlpalli (Hyderabad) Special train to run between Chhattisgarh and Maharashtra: Passengers in April-May / पटना चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन , ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 08 अप्रैल से 27 मई तक (15 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी |
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 15 अप्रैल से 27 मई तक (07 फेरा) प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 10 अप्रैल से 29 मई तक (08 फेरा) प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी |
गाड़ियों की समय सारिणी –
👉 गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से दोपहर 15.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली स्टेशन बिलासपुर में आगमन 07.40 बजे, रायपुर आगमन 09.43 बजे, दुर्ग आगमन 10.10 बजे, गोंदिया आगमन 12.50 बजे होते हुये प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 03.30 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी |
👉 गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से प्रत्येक बुधवार को 23.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली गोंदिया स्टेशन आगमन 11.40 बजे, दुर्ग आगमन 13.50 बजे, रायपुर आगमन 14.33 बजे, बिलासपुर में आगमन 16.45 बजे, होते हुये प्रत्येक शुक्रवार को 11.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी |
👉 गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से प्रत्येक शुक्रवार को 21.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली गोंदिया स्टेशन आगमन 09.40 बजे, , दुर्ग आगमन 11.50 बजे, रायपुर आगमन 12.33 बजे, बिलासपुर में आगमन 14.45 बजे होते हुये प्रत्येक रविवार को 09.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी |
👉 इन स्पेशल ट्रेनों में 01 एसएलआरडी, 02 जनरल, 04 स्लीपर, 07 एसी-III, 07 एसी-III इकॉनमी तथा 01 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
इन गाड़ियों के वाणिज्यिक ठहराव –
रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में तारेगना, जहानाबाद, गया, कोडरमा, पारसनाथ, नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो, बोकारो, रांची, हटिया, राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, पेद्दपल्ली तथा काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें | इसके अतिरिक्त, यात्री NTES ऐप डाउनलोड कर ट्रेन की वास्तविक समय (रियल टाइम) स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
