Share This Article महासमुंद, 5 नवंबर 2026। Patwari Strike : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पटवारी हड़ताल के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। किसानों से जुड़े राजस्व कार्यों में लापरवाही और जरूरी सरकारी कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर हड़ताल में शामिल पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। पांच पटवारियों पर गिरी निलंबन की गाज जारी आदेश के अनुसार बागबाहरा तहसील के भंगी राम ध्रुव, कमलेश डहरे, नीरज कुमार वर्मा और बसना अनुविभाग के तिलक राम चौधरी को निलंबित किया गया है। वहीं सरायपाली अनुविभाग की पटवारी दमयंती नायक पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। पंजीयन, सत्यापन और सर्वे में लापरवाही का आरोप प्रशासन के मुताबिक संबंधित पटवारियों के कार्यक्षेत्र में किसानों के राजस्व संबंधी कार्यों, पंजीयन, पीवी सत्यापन और डीसीएस सर्वे की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता जारी आदेश के अनुसार सभी पांच पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद जिले में पटवारी हड़ताल और प्रशासन के बीच टकराव का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। Share This Article Post navigation ACB Liquor Scam Case : शराब घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से राहत, मिली जमानत, फिर भी जेल से रिहाई नहीं Diwali Sweet Inspection : दिवाली से पहले दुर्ग में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 115 किलो मिठाई नष्ट, कई दुकानों से सैंपल जब्त