Share This Article रायपुर, 21 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Discrepancy in revenue records: Patwari suspended / बेमेतरा जिले के ग्राम निनवा के पटवारी हल्का क्रमांक-40 की पटवारी श्रीमती अम्बा उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर निलंबन की यह कार्रवाई राजस्व रिकॉर्ड में कथित अनियमित फेरबदल के मामले में की गई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बेमेतरा की जांच में सामने आया कि निलंबित पटवारी द्वारा निजी स्वामित्व वाली भूमि के खसरा क्रमांक 184/1 एवं 184/2 के राजस्व अभिलेख और नक्शे में सक्षम न्यायालय के आदेश के बिना बदलाव किया गया। यह कृत्य छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 115 एवं 116 के प्रावधानों के विपरीत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने राजस्व कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए पटवारी हल्का क्रमांक-40 का अतिरिक्त प्रभार हल्का क्रमांक-26 के पटवारी श्री मेघनाथ वर्मा को सौंप दिया है। Share This Article Post navigation 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत … तैयारियों को लेकर रेलवे अधिकारियों की बैठक, समझौता योग्य प्रकरणों के अधिकतम निराकरण पर जोर… टीम प्रहरी अभियान : निगम मुख्यालय के सामने उद्यान परिसर में लाईसेंस फीस भुगतान नहीं करने पर 14 दुकानें सीलबंद