Share This Article रायपुर 27 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Excise duty on diesel abolished, cut by ₹10 on petrol: CM / पेट्रोल डीजल एक्साइज कटौती , केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र ₹3 प्रति लीटर करने के निर्णय का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत पहुंचाने वाला ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी। वैश्विक संकट के इस दौर में भी केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ने देना एक बड़ी संवेदनशील पहल है, जो आमजन के जीवन को सीधे प्रभावित करेगी। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। Share This Article Post navigation नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कल : देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट एक स्टेशन एक उत्पाद: रेलवे स्टेशनों पर स्थानीय विरासत को मिला नया मंच