Share This Article

रायपुर 5 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / PM-AASHA scheme : Procurement of pulses and oilseeds at Minimum Support Price in Chhattisgarh / PM आशा योजना खरीदी , प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत छत्तीसगढ़ में अधिसूचित दलहन एवं तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की जा रही है । इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान करना है।

फसलें और समर्थन मूल्य

योजना के तहत अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, चना, मसूर और सरसों की खरीदी होगी। इन फसलों का समर्थन मूल्य 5,328 रुपये से 8,768 रुपये प्रति क्विंटल तक निर्धारित किया गया है।

पंजीयन और खरीदी अवधि

किसानों का पंजीयन 28 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। वहीं, फसल अनुसार उपज की खरीदी फरवरी से मई 2026 के बीच की जाएगी।

खरीदी केंद्र

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के बेमेतरा, साजा, नवागढ़ और बेरला विकासखंडों में प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से अधिसूचित खरीदी केंद्रों पर उपज ली जाएगी।

इसके तहत बेमेतरा विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा समिति दाढ़ी और खंडसरा, साजा विकासखण्ड के थानखमरिया, ठेलका ,साजा और परपोड़ी, नवगढ़ विकासखंड के नवागढ़ और बेरला विकासखंड के देवरबीजा तथा बेरला प्राथमिक सेवा सहमति के माध्यम से खरीदी की जाएगी.

आवश्यक दस्तावेज

पंजीयन के लिए किसान का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और ऋण पुस्तिका अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या संबंधित सहकारी समिति से संपर्क कर सकते हैं।