Share This Article

रायपुर, 8 अक्टूबर 2025/ ETrendingIndia / Jashpur: Pahari Korwa women get new employment opportunity through “PM Janman Yojana”/ पीएम जनमन योजना जशपुर 2025 , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य सरकार स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयास कर रही है। इसी पहल के अंतर्गत जशपुर वनमंडल के बगीचा परिक्षेत्र के ग्राम कुटमा में पी.एम. जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाओं को आजीविका का नया साधन मिला है।

पीएम जनमन योजना जशपुर 2025 , यहां मीनू लक्ष्मी स्व-सहायता समूह द्वारा दोना-पत्तल निर्माण केंद्र की स्थापना की गई है, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती फूलों बाई कर रही हैं। इस केंद्र में महिलाएं माहुल पत्तों से मशीनों की सहायता से पर्यावरण अनुकूल दोना-पत्तल का उत्पादन कर रही हैं।

यह पहल न केवल महिलाओं को सतत रोजगार उपलब्ध करा रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में भी अहम भूमिका निभा रही है।

वन विभाग द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस योजना से पहाड़ी कोरवा महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।