Share This Article रायपुर / ETrendingIndia / Prime Minister will release the amount of Samman Nidhi to farmers on August 2 / पीएम किसान सम्मान निधि किस्त , केंद्र सरकार श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत किसानों को राहत देने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आगामी किस्त की राशि जारी करेंगे। इस दौरान देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में ₹2000 की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि किस्त , कृषि मंत्रालय के अनुसार इस बार लगभग 9 करोड़ पात्र किसानों को करीब ₹18,000 करोड़ की राशि वितरित की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत योग्य किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। इसके लिए ई-केवाईसी अनिवार्य किया गया है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना और खेती के लिए आवश्यक संसाधनों में मदद करना है। Share This Article Post navigation अंबानी परिवार जियो फाइनेंशियल में बढ़ाएगा हिस्सा, 10,000 करोड़ तक निवेश की योजना 6 राज्यों में ₹11,169 करोड़ की रेल मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी