Share This Article रायपुर, 10 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Prime Minister Modi arrived in New Zealand… Christopher Luxon reached Auckland Airport to welcome him.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे. यहां ऑकलैंड एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री लक्सन ने पीएम मोदी का स्वागत किया. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पूरा कर, अंतिम चरण में ऑकलैंड पहुंचे. दो दिवसीय न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान मोदी, प्रधानमंत्री लक्सन और अन्य शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके अलावा वह वहां भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे.विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि प्रधानमंत्री लक्सन के साथ उनकी बातचीत का मुख्य ध्यान आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर केंद्रित रहेगा. पीएम मोदी का यह दौरा ऐतिहासिक है, चार दशकों में न्यूजीलैंड का यह पहला प्रधानमंत्री दौरा है. श्री मोदी ने कहा – मैं प्रधानमंत्री लक्सन के साथ बातचीत करने और भारत-न्यूजीलैंड दोस्ती की पूरी रेंज पर चर्चा करने का इंतजार कर रहा हूं. मैं कल ऑकलैंड में एक कम्युनिटी प्रोग्राम को भी संबोधित करूंगा. प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तीन देशों की यात्रा पर हैं. इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाना है. पीएम मोदी के दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच असैन्य परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों समेत कई क्षेत्रों में ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. ऑस्ट्रेलिया की यात्रा समाप्त होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, जैसे जैसे मेरी ऑस्ट्रेलिया यात्रा समाप्त हो रही है…, मैं ऑस्ट्रेलिया की सरकार, वहां के लोगों और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का उनके स्नेहपूर्ण आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा, इस यात्रा के परिणामों ने हमारी साझेदारी को और मजबूत किया है तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर खोले हैं. आने वाले समय में इस सहयोग की गति हमारे दोनों देशों और पूरी दुनिया के लिए लाभकारी होगी. हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने प्रधानमंत्री मोदी को विदाई दी. विदेश मंत्रालय ने ‘एक्सÓ पर एक पोस्ट में कहा, मजबूत साझेदारी. बड़ी महत्वाकांक्षा. साझा भविष्य. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने वाली सफल यात्रा के बाद मेलबर्न से रवाना हो गए हैं. Share This Article Post navigation 20 जुलाई को संसद मार्च का नेतृत्व करेंगे सोनम वांगचुक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की उठाई मांग दिसंबर में बांग्लादेश लौट सकती हैं… शेख हसीना, बोलीं – ‘गिरफ्तार करें या मार दें, अपनी मिट्टी पर ही मरना चाहती हूं’…