PM Shri Kendriya Vidyalaya Mahasamund
PM Shri Kendriya Vidyalaya Mahasamund
Share This Article

रायपुर 7 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Interview for contractual teachers at PM Shri Kendriya Vidyalaya Mahasamund from 9th to 11th March / पीएम श्री केवी महासमुंद इंटरव्यू , पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विभिन्न विषयों के संविदा शिक्षकों का पैनल तैयार करने हेतु वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह साक्षात्कार 9 मार्च से 11 मार्च 2026 तक विद्यालय परिसर में होंगे।

साक्षात्कार का समय

सभी अभ्यर्थियों के लिए पंजीयन का समय सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद विषयवार साक्षात्कार लिया जाएगा।

9 मार्च को इन पदों के लिए साक्षात्कार-


इस दिन पीजीटी के अंतर्गत रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और कंप्यूटर साइंस विषयों के लिए साक्षात्कार होंगे।
साथ ही टीजीटी के अंतर्गत गणित, विज्ञान, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, अटल टिंकरिंग लैब इंस्ट्रक्टर और व्यावसायिक शिक्षक पदों के लिए भी इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

10 मार्च को इन विषयों के लिए इंटरव्यू-


इस दिन पीजीटी के अंतर्गत अंग्रेजी, हिंदी, वाणिज्य और अर्थशास्त्र विषयों के लिए साक्षात्कार होंगे।
वहीं टीजीटी के लिए अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक अध्ययन, संस्कृत, इसके अलावा योग प्रशिक्षक, खेल प्रशिक्षक और आत्मरक्षा प्रशिक्षक के पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे।

11 मार्च को इन पदों के लिए साक्षात्कार-


इस दिन प्राथमिक शिक्षक, बालवाटिका शिक्षक, नर्स (महिला), डांस कोच, एजुकेशनल काउंसलर और स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक) पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रारूप और विस्तृत जानकारी विद्यालय की वेबसाइट mahasamund.kvs.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को भरे हुए आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां लेकर साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर स्क्रीनिंग टेस्ट भी आयोजित किया जा सकता है। डाक या ई-मेल के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।