रायपुर 7 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Promotion of PNG: Special camps will start connecting consumers, comparatively affordable and safer than LPG/ PNG कनेक्शन बढ़ावा , मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने एलपीजी के विकल्प के रूप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के उपयोग को बढ़ावा देने और आगामी तीन माह में जिले में पीएनजी कनेक्शनों का अधिकतम विस्तार करने के निर्देश दिए हैं।
जहां-जहां पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध है, वहां शेष उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
इन कैंपों में पीएनजी के लाभों की जानकारी दी जाएगी और उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिले में इसके लिए अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
क्या है पीएनजी (PNG)
पीएनजी अर्थात पाइप्ड नेचुरल गैस, एक ऐसी गैस है जो पाइपलाइन के माध्यम से सीधे घरों, संस्थानों और उद्योगों तक पहुंचाई जाती है। यह एलपीजी सिलेंडर की तरह बार-बार भरवाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि लगातार सप्लाई बनी रहती है।
पीएनजी के प्रमुख फायदे
पीएनजी एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित मानी जाती है, क्योंकि इसमें गैस लीक होने पर तुरंत पहचान संभव होती है और विस्फोट का खतरा कम होता है।
इसके अलावा यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। पीएनजी का उपयोग बेहद सुविधाजनक है, क्योंकि इसमें सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी और स्टोरेज की परेशानी नहीं होती। गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए उपलब्ध रहती है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है।
खर्च में भी किफायती
पीएनजी आमतौर पर एलपीजी की तुलना में सस्ती पड़ती है। इसमें उपभोक्ता जितनी गैस उपयोग करता है, उसी के अनुसार बिल का भुगतान करता है, जिससे अनावश्यक खर्च नहीं होता। साथ ही, इसमें ट्रांसपोर्टेशन और हैंडलिंग का खर्च भी कम होता है।
