Share This Article

​रायपुर 19 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Poet Pooja Agarwal honoured with Chhattisgarh Mahtari Decoration / पूजा अग्रवाल सम्मानित छत्तीसगढ़ , ‘नवसृजन मंच छत्तीसगढ़’ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी के वृन्दावन हॉल में गत दिवस एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लेखिका एवं कवियत्री श्रीमती पूजा अग्रवाल को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धियों के लिए “छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण” से नवाजा गया।

​ उल्लेखनीय है कि पूजा अग्रवाल का हालिया काव्य संग्रह “अम्मा की चाय” साहित्य जगत में काफी चर्चा बटोर रहा है, जिसका विमोचन “रायपुर साहित्य महोत्सव 2026” के प्रतिष्ठित मंच पर संपन्न हुआ था।

​ चार कृतियों की रचना कर चुकी हैं पूजा

साहित्य के प्रति समर्पित पूजा अग्रवाल की लेखनी का सफर निरंतर जारी है। अब तक उनकी चार पुस्तकें काव्य मन का प्रकाश पुंज, कोशिशों की उड़ान, वीरा और अम्मा की चाय प्रकाशित होकर पाठकों के बीच अपनी जगह बना चुकी हैं।

उनकी रचनाओं में जीवन के यथार्थ, संघर्ष और संवेदनाओं का अनूठा संगम देखने को मिलता है। “चारों पुस्तकों के माध्यम से उन्होंने साहित्य के विभिन्न आयामों को छुआ है, जिसके कारण उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान हेतु चुना गया।

​इस अवसर पर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान उनके लेखन के प्रति जिम्मेदारी को और बढ़ाता है और वे भविष्य में भी अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का प्रयास करती रहेंगी।

लेखिका का परिचय

लेखिका और कवयित्री श्रीमती पूजा अग्रवाल साहित्य जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने वाली पूजा अग्रवाल जी का झुकाव सदैव सृजनात्मक लेखन की ओर रहा है।
​साहित्य सृजन के साथ-साथ वे आकाशवाणी रायपुर में वर्ष 2019 से कैजुअल Compere के रूप में भी सक्रिय हैं। अपनी ओजस्वी आवाज और मर्मस्पर्शी कविताओं के माध्यम से वे समाज की संवेदनाओं को स्वर देने का निरंतर प्रयास कर रही हैं।