para-athlete Pooja Garg
para-athlete Pooja Garg
Share This Article

रायपुर 8 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / The President will honor Indore’s daughter, para-athlete Pooja Garg, with the “National Award 2025 ,An example of determination / पूजा गर्ग राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 , इंदौर की अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलीट एवं सामाजिक कार्यकर्ता कु. पूजा गर्ग का चयन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा घोषित “राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” के लिए किया गया है। उन्हें यह सम्मान ‘श्रेष्ठ दिव्यांगजन’ श्रेणी में प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें दिसंबर-2025 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु प्रदान करेंगी।

पूजा गर्ग ने दो कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम किया रोशन

इंदौर की पूजा गर्ग की जिंदगी साहस और प्रेरणा की कहानी है। 2010 में हुए गंभीर हादसे में रीढ़ की हड्डी घायल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। 13 सर्जरी और लंबे इलाज के बाद न सिर्फ सामान्य जीवन में लौटीं, बल्कि कैंसर को भी मात दी।

आज पूजा एक अंतरराष्ट्रीय पैरा कैनो खिलाड़ी हैं। उन्होंने थाईलैंड में हुई एशियन पैरा कैनो चैम्पियनशिप 2025 में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीते। 2024 में उन्होंने 14,400 फीट ऊंचे नाथू ला दर्रे तक मोटरसाइकिल से पहुंचकर तिरंगा फहराया, जिसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स–लंदन में दर्ज किया गया।

खेलों के साथ-साथ पूजा अपने एनजीओ ‘पंखों की उड़ान चैरिटेबल फाउंडेशन’ के माध्यम से गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा, कैंसर जागरूकता और खेल प्रेरणा जैसे अभियानों से हजारों युवाओं को सशक्त बना रही हैं।

समावेशी मतदान को बढ़ावा देने के लिए उन्हें इंदौर जिला प्रशासन की सुलभ चुनाव निगरानी समिति की सदस्य भी नियुक्त किया गया है।