रायपुर 22 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Powergrid invites applications for Company Secretary Professional (on contract), last date 31 December / पावरग्रिड कंपनी सचिव भर्ती , पावरग्रिड, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का एक “महारत्न उद्यम, निश्चित कार्यकाल के आधार पर सहायक कंपनियों / एस.पी.वी. कंपनियों के लिए कंपनी सचिव पेशेवर (अनुबंध पर) के रूप में अपने साथ जुड़ने के लिए उम्मीदवारों को आंमत्रित करता है। इसके लिए तत्काल रिक्तियां की संख्या 27 और भविष्य में संभावित रिक्तियाँ की संख्या 21 है.
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता- भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के एसोसिएट सदस्य है.
पावरग्रिड कंपनी सचिव भर्ती , इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, रिक्तियों के विवरण, पात्रता, मानदंड एवं आवेदन प्रक्रिया के जानकारी हेतु पावरग्रिड वेबसाइट www.powergrid.in के करियर सेक्शन [Careers- Job Opportunities – Openings→] के बाद “Engagement of Experienced Company Secretary Professionals (on Contract) on Fixed Tenure Basis” पर जा कर विस्तृत विज्ञापन देखा जा सकता है.
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 (23:59 hrs.) है.
