Engineer Trainee in POWERGRID and CTUIL
Engineer Trainee in POWERGRID and CTUIL
Share This Article

रायपुर 15 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Applications invited for Engineer Trainee in POWERGRID and CTUIL till October 16 / POWERGRID इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2025 , पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स विषयों के युवा अभियंता स्नातकों को GATE-2025 के माध्यम से इंजीनियर ट्रेनी के रूप में जुड़ने के लिए आमंत्रित करता है। इसी तरह सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (CTUIL) (जो वर्तमान में पावरग्रिड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है) में भी इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर रिक्तियाँ उपलब्ध हैं।

इस संदर्भ में विज्ञापन संख्या सीसी/07/2024, दिनांक 27.09.2024 का अवलोकन किया जा सकता है.

POWERGRID इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2025 , आवश्यक योग्यता -मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष CGPA के साथ पूर्णकालिक B.E / B.Tech /B.Sc (Engg.) डिग्री।

POWERGRID में इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक में 182 पद तथा
CTUIL में 39 पद है.

चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित शामिल हैं: GATE 2025 के संबंधित पेपर में प्राप्त अंक (100 में से): 85%, ग्रुप डिस्कशन : 3%, व्यक्तिगत साक्षात्कारः 12% शामिल है.

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार POWERGRID की वेबसाइट www.powergrid.in के कैरियर सेक्शन में जाकर विस्तृत विज्ञापन देखें.वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्राप्ति की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 (23:59 बजे तक) है.