Share This Article रायपुर, 30 मई 2026/ Professor Recruitment : ओडिशा राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, संबलपुर ने विभिन्न विभागों में नियमित प्रोफेसरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार बीबीए, वाणिज्य, साइबर सुरक्षा, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास, ओड़िया और राजनीति विज्ञान विषयों में कुल 8 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आरक्षण के अनुसार भरे जाएंगे पद विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें अनारक्षित, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग श्रेणियां शामिल हैं। कुछ पद महिला अभ्यर्थियों के लिए भी आरक्षित हैं। ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य इच्छुक अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के एचआईएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2026 तक जमा किए जा सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन पत्र की हार्डकॉपी और आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां स्पीड पोस्ट के माध्यम से विश्वविद्यालय कार्यालय भेजना अनिवार्य होगा। 22 जून तक पहुंचानी होगी हार्डकॉपी ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी 22 जून 2026 शाम 5:30 बजे तक कुलसचिव, ओडिशा राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, संबलपुर के कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नियम एवं शर्तों के विवरण हेतु विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.osou.ac.in का अवलोकन करें Share This Article Post navigation Higher Education : उच्च शिक्षा सुधार के लिए तय 5 बड़े एजेंडे…प्राचार्यों को खुद संभालनी होगी जिम्मेदारी…कॉलेजों के लिए नया रोडमैप तैयार…कमिश्नर का सख्त संदेश Swami Atmanand School Recruitment : आत्मानंद स्कूल भर्ती पर अचानक लगी रोक…! DPI का बड़ा आदेश जारी…कारण यहां जानें