One heartbeat
One heartbeat
Share This Article

रायपुर, 6 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / One heartbeat… that changed the life of an innocent child / प्रोजेक्ट धड़कन सफलता कहानी , गांव की मितानिन द्वारा कही गई एक साधारण-सी बात—“आपके बच्चे की धड़कन कुछ तेज है”— रजनी यादव के लिए जीवन की सबसे बड़ी चेतावनी साबित हुई, लेकिन समय पर उसकी जांच और संवेदनशील सरकारी पहल ने उनके बेटे अरमान को नया जीवन दे दिया।

रायपुर जिले के गोगांव निवासी ईंट-भट्ठा मजदूर दंपती रजनी और रंगनाथ यादव का तीसरा बेटा अरमान आम बच्चों की तरह खेलता-कूदता बड़ा हो रहा था। बार-बार सर्दी-बुखार को सामान्य मानकर अनदेखा किया गया, लेकिन 13 दिसंबर 2025 को सरोरा के शासकीय स्कूल में चिरायु टीम की जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसके हृदय में गंभीर असामान्यता पाई। आगे की जांच में सामने आया कि अरमान के दिल में 18 मिमी का छेद है और तत्काल ऑपरेशन जरूरी है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में संचालित जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट ‘धड़कन’ इस संकट में परिवार के लिए संजीवनी बनी।

अरमान को श्री सत्य साईं नारायण अस्पताल, नया रायपुर में भर्ती कराया गया और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने यहां उसका जटिल हृदय ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क सफलतापूर्वक किया।

आज अरमान फिर से दोस्तों के साथ खेलता-दौड़ता नजर आता है। उसकी मुस्कान इस बात की गवाही है कि समय पर जांच, सही निर्णय और मानवीय शासन मिलकर कैसे एक मासूम जिंदगी को बचा सकते हैं।

अरमान अब सिर्फ अपने माता-पिता की खुशी नहीं, बल्कि प्रोजेक्ट धड़कन की सफलता और भरोसे की जीवंत मिसाल बन चुका है—एक ऐसी धड़कन, जिसने सचमुच ज़िंदगी बदल दी।