रायपुर, 14 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / Counseling of 917 promoted principals from November 17 to 21/ पदोन्नत प्राचार्यों की काउंसलिंग , छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में 917 प्रधान पाठक (ईदृसंवर्ग) को प्राचार्य, उ.मा.वि. के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना हेतु काउंसलिंग की प्रक्रिया 17 नवम्बर से 21 नवम्बर तक प्रतिदिन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, सेक्टर-29, अटल नगर में आयोजित की जाएगी।
काउंसलिंग की प्रक्रिया 17 नवम्बर से 21 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन 250 पदोन्नत प्राचार्य शामिल होंगे। इसके लिए 125-125 प्राचार्यों की दो पालियाँ निर्धारित की गई हैं। चयनित एवं उपस्थित होने वाले सभी पदोन्नत प्राचार्यों की सूची तथा रिक्त पदों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर उपलब्ध करा दी गई है।
