Property Tax Discount: Major achievement for Raipur Municipal Corporation! Over ₹1 crore in tax collected in a single day... 6.25% discount on payments made by June 30.
Property Tax Discount
Share This Article

रायपुर, 19 जून 2026/ Property Tax Discount : Major achievement for Raipur Municipal Corporation…! Over ₹1 crore in tax collected in a single day… 6.25% rebate on payments made by June 30.

Property Tax Discount : रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग ने शुक्रवार को बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए महज एक दिन में 525 संपत्तियों से 1 करोड़ 3 लाख 12 हजार 440 रुपये की राजस्व वसूली की। निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप यह विशेष अभियान चलाया गया।

राजस्व वसूली में विभिन्न जोनों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। जोन-2 ने 71 संपत्तियों से 13.38 लाख रुपये, जोन-4 ने 65 संपत्तियों से 12.13 लाख रुपये, जोन-5 ने 56 संपत्तियों से 11.25 लाख रुपये, जोन-9 ने 101 संपत्तियों से 17.48 लाख रुपये तथा जोन-10 ने 87 संपत्तियों से 10.56 लाख रुपये की वसूली की।

नगर निगम ने करदाताओं के लिए राहत भी दी है। निगम प्रशासन ने बताया कि 30 जून 2026 तक वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर की पूर्ण अदायगी करने वाले नागरिकों को संपत्तिकर राशि पर 6.25 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है।

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समयसीमा के भीतर संपत्तिकर जमा कर छूट का लाभ उठाएं और शहर के विकास कार्यों में सहभागी बनें।