Puducherry
Puducherry
Share This Article

रायपुर 29 मई 2026/ ETrendingIndia / Two new Special Economic Zones notified in Puducherry: Investment, manufacturing and employment likely to pick up / पुद्दुचेरी SEZ अधिसूचना , सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में दो नए विशेष आर्थिक क्षेत्रों- एसईजेड अधिसूचित किए है।

वाणिज्य विभाग के अंतर्गत एसईजेड के लिए गठित अनुमोदन बोर्ड ने 27 फरवरी, 2026 को आयोजित अपनी 137वीं बैठक में इन प्रस्तावों को स्‍वीकृति दी।

विशेष आर्थिक क्षेत्र परियोजनाएं देश के औद्योगिक आधार मजबूत बनाने, निर्यात बढ़ाने और रणनीतिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासों की दिशा में निर्णायक कदम हैं।

इन दो एसईजेड में से एक सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं एसईजेड का विकास औलगेरेट नगर पालिका, औलगेरेट तालुक के थट्टनचावडी गांव में करेगी।

देश का यह पहला एसईजेड होगा जिसका विकास किसी शहरी स्थानीय निकाय द्वारा किया जाएगा।

दूसरा बहु-क्षेत्रीय एसईजेड है जिसे पुडुचेरी औद्योगिक संवर्धन विकास एवं निवेश निगम (पीआईपीडीआईसी) विल्लियनूर तालुक के करासुर गांव में विकसित करेगा।