रायपुर 17 नवम्बर 2025 / Trains from Pune are facing long delays, with the station packed with people, and passengers suffering in the cold weather – trains are delayed by up to 12-14 hours./
महाराष्ट्र के महानगर पुणे से चलने वाली कई ट्रेनों में 12 से 14 घंटों तक देरी की खबरे सामने आ रही हैं। ट्रेनों की इस लेट लतीफी के कारण पूरे स्टेशन में भारी भीड़ का जमावड़ा देखा जा रहा है और ठंड के कारण यात्रियों में भारी खीज देखने को मिल रही है।
रेलवे के सार्वजनिक डाटा अनुसार, भारतीय रेल के इस स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का औसत देरी 12 घंटे 35 मिनट से लेकर 20 घंटे 41 मिनट तक दर्ज किया गया है। देर से चलने वाली ट्रेन यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं।
जिन यात्रियों ने पहले ही टिकट बुक की है, उन्हें अब समय पर पहुंचने के लिए अतिरिक्त इंतज़ार करना पड़ रहा है। व्यवसायिक यात्रियों, मीटिंग्स / इंटरव्यू वाले लोगों और कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वालों को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है, क्योंकि आगमन-वक्त में बड़ी अनिश्चितता बनी हुई है।
रेलवे सूचना तंत्र (लाइव स्टेटस ऐप आदि) देरी की जानकारी दे रहा है, लेकिन ‘12-14 घंटे’ की देरी का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है।
ट्रैक या सिग्नल संबंधी तकनीकी खराबियाँ के अलावा रेल नेटवर्क पर बढ़ते यातायात को समायोजित करने में लॉजिस्टिक की चुनौतियाँ तथा मौसम का मिजाज भी इसके कारण हो सकते हैं.
फिलहाल रेल्वे की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है जिसमें इस पैमाने की देरी का कारण सूचीबद्ध हो।
यात्रियों का कहना है कि आने-जाने का भरोसा कम हुआ है। अब देखने की बात यह है कि रेलवे इस समस्या के समाधान के लिए कितनी शीघ्रता से कदम उठाती है।
