रायपुर 25 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / 20% reservation for former fire fighters in Delhi Police / पूर्व अग्निवीर 20% आरक्षण , दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट और अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। अग्निवीर योजना के पहले बैच के उम्मीदवारों को 25 वर्ष की निर्धारित आयु सीमा से 5 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इस संबंध में पुलिस भर्ती नियमों में बदलाव हुआ है।
