Three-day National Pusa Krishi Vigyan MelaThree-day National Pusa Krishi Vigyan Mela
Share This Article

रायपुर 25 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / New Delhi: Three-day National Pusa Krishi Vigyan Mela inaugurated / पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 , केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ किया।

श्री शिवराज सिंह ने “विकसित कृषि–आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को लेकर बड़े कृषि सुधारों का रोडमैप पेश किया। कार्यक्रम में कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट और अन्य वैज्ञानिक व प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

किसान का पैसा रोका तो देना होगा 12% ब्याज

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी एजेंसी या राज्य सरकार ने किसानों का भुगतान रोका तो उसे 12 प्रतिशत ब्याज देना होगा। केंद्र का हिस्सा सीधे किसानों के खाते में भेजने की व्यवस्था पर भी काम चल रहा है।

केवीके बनेगा कृषि रिफॉर्म कमांड सेंटर

कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) को जिले में मजबूत बनाकर नई तकनीक और शोध को खेत तक पहुँचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। मॉनिटरिंग सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा।

केसीसी पर 4% ब्याज, देरी नहीं चलेगी

किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर 4% ब्याज दर से ऋण मिल रहा है। मंत्री ने बैंकों को निर्देश दिया कि ऋण वितरण में अनावश्यक देरी न हो।

एमएसपी खरीद एक महीने में पूरी हो

उन्होंने कहा कि एमएसपी पर फसल खरीदी तीन महीने नहीं, बल्कि एक महीने में पूरी होनी चाहिए ताकि किसान को तुरंत भुगतान मिले।

खाद सब्सिडी सीधे खाते में देने पर विचार

करीब 2 लाख करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी सीधे किसानों के खातों में देने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।

अप्रैल से फिर चलेगा ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’

इस अभियान के तहत वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर किसानों को नई तकनीक और उन्नत बीजों की जानकारी देंगे, ताकि “लैब से खेत” तक तकनीक पहुँच सके।


Share This Article