Share This Article रायगढ़, 31 जुलाई। Raigarh Elephant Herd : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बंगुरसिया क्षेत्र में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 18 हाथियों का झुंड अचानक सड़क पर पहुंच गया। हाथियों की मौजूदगी के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और वन विभाग को सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक रोकना पड़ा। हाथियों का दल रात करीब 2 बजे तक सड़क पर डटा रहा, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। वन विभाग के अनुसार, बंगुरसिया क्षेत्र में इन दिनों करीब 28 हाथियों के अलग-अलग दल विचरण कर रहे हैं। गुरुवार शाम करीब 6 बजे 18 हाथियों का समूह सड़क पर आया। कुछ देर जंगल की ओर जाने के बाद हाथी दोबारा सड़क पर लौट आए और देर रात तक वहीं मौजूद रहे। वन विभाग ने रोकी वाहनों की आवाजाही हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने दोनों दिशाओं से ट्रैफिक रोक दिया। इस दौरान एक अकेला हाथी और करीब 9 हाथियों का दूसरा दल भी आसपास मौजूद था। सुरक्षा के लिहाज से किसी भी वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। वाहन चालकों को लौटाया गया कुछ लोग जोखिम उठाकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वनकर्मियों ने उन्हें समझाकर सुरक्षित वापस भेजा ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। गांवों में रातभर मुनादी हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए आसपास के गांवों में रातभर मुनादी कर लोगों को सतर्क किया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे रात में जंगल या हाथी प्रभावित क्षेत्रों में न जाएं और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। वन विभाग की अपील बंगुरसिया सर्किल प्रभारी प्रेमा तिर्की ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद सभी हाथियों के दल पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि हाथियों के करीब न जाएं, उन्हें परेशान न करें और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। Share This Article Post navigation PM Modi Meeting : छत्तीसगढ़ के विकास पर हाई लेवल बैठक…! ‘बस्तर विजन 2047’ पर हुई बड़ी चर्चा…PM मोदी ने CM साय को दिया बड़ा भरोसा Raipur Central Jail : रायपुर सेंट्रल जेल में मुलाकात व्यवस्था में बड़ा बदलाव…! सुरक्षा बढ़ाने के लिए लागू हुए नए नियम