Share This Article

रायपुर, 14 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सा शिक्षक और रेसीडेंट चिकित्सकों के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी।

इसके लिए 18 और 19 नवंबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

विभागवार रिक्त पदों की संख्या, संविदा वेतन, भर्ती की पात्रता, नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आधिकारिक वेबसाइट: www.gmcraigarh.edu.in


Share This Article
Advertisement Carousel