रायपुर 11 नवम्बर 2025 / ETrendingIndia / Railway Recruitment Board has announced recruitment for 5810 posts; applications till 20th / रेलवे भर्ती बोर्ड 5810 पद भर्ती / रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी के तहत 5810 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार www.rrbapply.gov. in पर 20 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट सहित कई पदों के लिए है। आवेदक किसी भी विषय में स्नातक हों और आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
रेलवे भर्ती बोर्ड 5810 पद भर्ती , चयन प्रक्रिया में CВТ-1, СВТ-2, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 35,400 रुपए मासिक वेतन मिलेगा।
