Share This Article नई दिल्ली, 14 अक्टूबर 2026। Railway Bonus 2026 : केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। इसके तहत लगभग 11.40 लाख पात्र गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को कुल 2,009.61 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा। सरकार के अनुसार, यह भुगतान रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 78 दिन के बोनस में अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रत्येक पात्र रेलवे कर्मचारी को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। इसके तहत प्रति कर्मचारी अधिकतम 17,951 रुपये का भुगतान निर्धारित है। यह बोनस रेलवे के विभिन्न विभागों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को मिलेगा। किन रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा लाभ? प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का लाभ ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर यानी गार्ड, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयीन कर्मचारी और अन्य ग्रुप-C कर्मचारियों सहित विभिन्न श्रेणियों के पात्र कर्मचारियों को दिया जाएगा। दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले होता है भुगतान रेलवे के पात्र कर्मचारियों को हर साल दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों से पहले प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाता है। सरकार के मुताबिक, बोनस का उद्देश्य कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना और रेलवे के प्रदर्शन में सुधार के लिए उनके योगदान को बढ़ावा देना है। इस साल भी लगभग 11.40 लाख गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जा रहा है। रेलवे ने 2025-26 में बनाया माल ढुलाई का रिकॉर्ड सरकार के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय रेलवे का प्रदर्शन अच्छा रहा। इस दौरान रेलवे ने रिकॉर्ड 1,670 मिलियन टन माल की ढुलाई की और करीब 7.41 अरब यात्रियों को यात्रा कराई। सरकार ने कर्मचारियों के इसी प्रदर्शन को बोनस मंजूरी के प्रमुख आधारों में शामिल किया है। Share This Article Post navigation रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन से कारोबार पर पड़ेगा असर… सदर बाजार के व्यापारियों ने जताई चिंता