Share This Article रायपुर, 21 अक्टूबर 2026। Railway Crossing Closed : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत भाटापारा एवं हथबंद रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे समपार फाटक क्रमांक 385 (कि.मी. 766/13–15) जिसे सिद्धबाबा गेट के नाम से जाना जाता है, पर अप लाइन में अत्यावश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। इस कार्य के कारण उक्त समपार फाटक पर दिनांक 26.10.2026 (सोमवार) सुबह 09:00 बजे से दिनांक 28.10.2026 (बुधवार) 18:00 बजे तक सड़क यातायात का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। रायपुर रेल मंडल आमजन एवं वाहन चालकों से अनुरोध करता है कि उक्त अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। रेलवे प्रशासन को इस आवश्यक कार्य के दौरान आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद है तथा सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है। Share This Article Post navigation Viksit Bharat 2047 : छत्तीसगढ़ के नवाचार राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे पेश, आंगनबाड़ी खिलौना बैंक की पहल की खास चर्चा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Health Minister Chhattisgarh : केल्हारी बस हादसे के घायलों से मिलने निजी कार्यक्रम छोड़ अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बेहतर इलाज के दिए निर्देश