रायपुर 21 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Applications are invited till January 26 for appointment of ex-servicemen on contract basis in South East Central Railway, Raipur / रेलवे पूर्व सैनिक भर्ती , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर में पूर्व सैनिकों की संविदा आधार पर नियुक्ति के लिए रोजगार अधिसूचना संख्या: 2/2026 दिनांक 10.01.2026 जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
इसके तहत रायपुर मंडल के परिचालन विभाग में पूर्व सैनिकों से संविदा आधार पर पॉइंट्समैन /गेटमैन श्रेणियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है. कुल पदों की संख्या120 है। Y-श्रेणी शहर प्रति माह वेतन 33,982 रुपये तथा
Z-श्रेणी शहर प्रति माह वेतन 32,82/- रुपए रहेगा.
इस अधिसूचना से संबंधित विस्तृत जानकारी रेलवे की इस वेबसाइट उपलब्ध है: https://secr.indianrailways.gov.in → News / Press Release → Recruitment → Recruitment → Raipur ।आवेदन की अंतिम तिथी, दिनांक 26.01.2026 (00:00 बजे तक) है.
