रायपुर, 12 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Recruitment for 2570 posts including Junior Engineer in Railways, applications start from 31 October / रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 , भारतीय रेल मंत्रालय के अंतर्गत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीय रोजगार सूचना संख्या 05/2025 जारी करते हुए बड़ी भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक (CMA) के पदों के लिए की जा रही है। कुल 2570 रिक्तियां (सभी आरआरबी मिलाकर) इन पदों के लिए निकाली गई हैं। यह संकेतात्मक सूचना है.
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 30 नवम्बर 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे।
इस भर्ती प्रक्रिया में देशभर के सभी प्रमुख रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) शामिल हैं, जिनमें अहमदाबाद, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, जम्मू–श्रीनगर, कोलकाता, मालदा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, प्रयागराज, रांची, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी, बेंगलुरु, गोरखपुर और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।
अधिक जानकारी और आवेदन हेतु उम्मीदवार संबंधित आरआरबी की वेबसाइट और संबंधित RRB की वेबसाइट का अवलोकन करे और विज्ञापन संख्या Advt. CEN-05/2025 देखे .
