New Railway Website: IRCTC's new website launched...! Tatkal ticket booking will now be faster than before... and the CAPTCHA requirement has been reduced.
Railway New Website
Share This Article

रायपुर, 01 अगस्त। Railway New Website : भारतीय रेलवे ने 15 जुलाई 2026 को IRCTC की नई बीटा वेबसाइट लॉन्च कर डिजिटल रेलवे सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्रालय के तहत नवरत्न कंपनी IRCTC द्वारा तैयार किए गए इस नए प्लेटफॉर्म का उद्देश्य करोड़ों यात्रियों को पहले से अधिक तेज, सरल और भरोसेमंद ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराना है।

नई वेबसाइट को आधुनिक Glassmorphism Design के साथ तैयार किया गया है, जिससे इसका इंटरफेस पहले से अधिक आकर्षक और उपयोगकर्ता-अनुकूल हो गया है। लॉग-इन से लेकर टिकट कन्फर्मेशन तक पूरी प्रक्रिया को आसान और सुव्यवस्थित बनाया गया है।

Tatkal टिकट बुकिंग हुई और तेज

रेलवे के अनुसार नई वेबसाइट पर Tatkal टिकट बुकिंग के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। 3 मिनट के भीतर पूरी होने वाली बुकिंग में 5% से अधिक वृद्धि। 5 मिनट की विंडो में करीब 3% वृद्धि। 30 मिनट के भीतर बुकिंग में 2% से अधिक वृद्धि

ये आंकड़े बताते हैं कि नई वेबसाइट पहले की तुलना में अधिक तेज और प्रभावी तरीके से काम कर रही है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग का बढ़ा दायरा

जुलाई 2026 में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की हिस्सेदारी बढ़कर 89.84% तक पहुंच गई है। इससे रेलवे के PRS काउंटरों पर भीड़ कम करने में भी मदद मिली है।

CAPTCHA और Pop-up की झंझट हुई कम

यात्रियों के फीडबैक के आधार पर नई वेबसाइट में बार-बार आने वाले CAPTCHA और अनावश्यक Pop-up संदेशों को काफी हद तक कम किया गया है। इससे टिकट बुकिंग का अनुभव पहले से ज्यादा सहज और निर्बाध हो गया है।

एक ही स्क्रीन पर सभी क्लास की जानकारी

अब Sleeper, AC 3 Tier और AC 2 Tier सहित विभिन्न श्रेणियों में सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देती है। इससे यात्रियों को अलग-अलग पेज पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और वे आसानी से अपने लिए बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।

नई वेबसाइट का उद्देश्य

भारतीय रेलवे और IRCTC के अनुसार नई बीटा वेबसाइट का लक्ष्य, उपयोगकर्ता इंटरफेस को अधिक आसान बनाना। यात्री अनुभव को बेहतर करना। टिकट बुकिंग और अन्य सेवाओं को तेज, सरल और विश्वसनीय बनाना।

रेलवे का कहना है कि यह वेबसाइट भविष्य के डिजिटल नवाचारों की मजबूत नींव साबित होगी। यात्रियों से मिलने वाले सुझावों के आधार पर इसमें लगातार सुधार भी किए जाएंगे।