Share This Article रायपुर, 07 अक्टूबर 2026। Railway Traffic Block : मध्य रेलवे मुंबई मंडल के कल्याण–इगतपुरी रेलखंड के कसारा यार्ड में आसनगांव–कसारा तीसरी लाइन परियोजना और इगतपुरी साइड आरएंडडी एक्सटेंशन अप यार्ड में जरूरी बुनियादी ढांचा एवं तकनीकी कार्यों के लिए विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 16 अक्टूबर को गीतांजली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी 16 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन जलगांव, नंदुरबार, वसई रोड और ठाणे के रास्ते सीएसएमटी पहुंचेगी। दुरंतो एक्सप्रेस दो दिन होगी प्रभावित 14 अक्टूबर को सीएसएमटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 1 घंटे 35 मिनट की देरी से रवाना होगी। वहीं 15 अक्टूबर को यही ट्रेन 7 घंटे 5 मिनट की देरी से रवाना होने की जानकारी दी गई है। 17 और 18 अक्टूबर को कई ट्रेनें लेट 17 अक्टूबर को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट, सीएसएमटी से चलने वाली 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस 4 घंटे 20 मिनट और 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। 18 अक्टूबर को एलटीटी से चलने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट की देरी से रवाना होगी। 21 और 22 अक्टूबर को भी ट्रेनों पर असर 16 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से रवाना होगी। इसके अलावा 21 अक्टूबर को 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 3 घंटे और 22 अक्टूबर को 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से रवाना होगी। रेलवे के अनुसार यह परिचालन बदलाव कसारा यार्ड में निर्धारित तकनीकी और बुनियादी ढांचा कार्यों के कारण किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के समय और परिचालन स्थिति की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है। Share This Article Post navigation मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यज्ञ के माध्यम से सामाजिक एकता का दिया संदेश राजनीति का उद्देश्य केवल सरकार बनाना नहीं, देश का निर्माण होना चाहिए: राजनाथ सिंह