Share This Article रायपुर, 6 जुलाई, 2026/ ETrendingIndia / “Medical College Raipur: Bhoomi Pujan today for a 200-seater hostel, cancer building, and other residential complexes.” पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने 200 सीटर छात्र-छात्रावास एवं छात्रा- छात्रावास, कैंसर भवन (G+2 से G+6) तथा अन्य आवासीय परिसरों के निर्माण का भूमिपूजन 6 जुलाई को किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन एवं प्रभारी मंत्री रायपुर श्री केदार कश्यप, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री अनुज शर्मा, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री इन्द्रकुमार साहू, सीजीएमएससीएल के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के तथा रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह समारोह 6 जुलाई को सुबह 11 बजे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, चिकित्सा महाविद्यालय परिसर, रायपुर में आयोजित होगा। Share This Article Post navigation प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेरपाल : गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का बना मिसाल, NQAS मूल्यांकन में उत्कृष्ट छत्तीसगढ़ : 13.16 लाख मीट्रिक टन खाद का भण्डारण, नहीं होगी डीएपी की कमी, पिछले साल की तुलना में 1.08 लाख मीट्रिक टन अधिक भंडारण…