BhaisthanBhaisthan
Share This Article

नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 7 के अधिकारियों ने सड़क पर डेयरी के पालतु मवेशियों को खुले में छोडने एवं गंदगी फैलाने पर 14000 रु. का ई जुर्माना लगाया.

जनशिकायतों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने अधिकारीगण समता कालोनी श्री श्याम खाटु मंदिर के समीप एवं अग्रसेन चौक श्री गणेश मंदिर के समीप भैसथान क्षेत्र आवासीय क्षेत्र में संचालित 4 डेयरी सचालकों को कडी चेतावनी दी.

     इसी तरह अग्रसेन चौक, मंगलम प्लाजा, श्री गणेश मंदिर के समीप रायपुर नगर निगम कालोनी में डेयरी संचालक राहुल सिंग ठाकुर पर 5000 रू, श्री श्याम खाटु मंदिर के समीप समता कालोनी मार्ग में डेयरी संचालक राजू सोनकर, होरीलाल यादव, संतोष सोनकर पर 3000-3000 रू कुल 4 डेयरी सचालकों पर डेयरी के पालतू मवेशियों को सडक पर खुले में छोडने पर कुल 14000 रू का ई जुर्माना लगाया.


Share This Article