Share This Article

रायपुर 4 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / The 37th Federation Cup Volleyball Championship has started in Raipur./ फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप , रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 37 वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ व्हॉलीबॉल एसोशिएशन द्वारा 3 से 8 फरवरी तक किया जा रहा है।

16 टीमें, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी

चैंपियनशिप में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें पुरुष वर्ग की 10 और महिला वर्ग की 6 टीमें शामिल हैं। रेलवे, सर्विसेस, इंडियन यूनिवर्सिटी सहित देश के विभिन्न राज्यों की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। कई टीमों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।

पूरे मैच का आनंद लिया मुख्यमंत्री ने

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद तमिलनाडू और सर्विसेस के बीच हुए रोमांचक मुकाबले को पूरा देखा। कांटे के इस मुकाबले के समाप्त होने के बाद ही वे स्टेडियम से रवाना हुए।

खेलों को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्हॉलीबॉल टीमवर्क और समन्वय का खेल है। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए राज्य खेल अलंकरण सम्मान पुनः शुरू किया गया है। ओलंपिक में भागीदारी पर 21 लाख रुपये और पदक विजेताओं को करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

खेलों से बन रही छत्तीसगढ़ की नई पहचान

मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है और छत्तीसगढ़ अब खेलों के माध्यम से देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।