fly-overs
fly-overs
Share This Article

रायपुर. 15 मई 2026 / ETrendingIndia / Three fly-overs on Raipur Ring Road-2: Public Works Department Secretary inspects / रायपुर फ्लाईओवर निर्माण , लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2 में भनपुरी और टाटीबंध के बीच बन रहे तीन फ्लाई-ओवर्स के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन काम में तेजी लाते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके तहत सरोरा चौक, हीरापुर चौक और बंगाली होटल चौक पर सिक्स-लेन फ्लाई-ओवर्स का निर्माण किया जा रहा है।

श्री बंसल ने दोनों ओर के सर्विस रोड्स, नालियों के कवर और फुटपाथों की अच्छी फिनिशिंग और समतलीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फ्लाई-ओवर्स के ऊपर और नीचे आवाजाही शुरू होने के बाद लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होना चाहिए।

फ्लाई-ओवर्स के किसी भी हिस्से के काम में लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम नहीं होना चाहिए।

उन्होंने फ्लाई-ओवर्स और सर्विस रोड्स के निर्माण में सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का भी कड़ाई से पालन करने को कहा।