Raipur Municipal Corporation: Littering on the Street...! Fine of ₹5,700 Imposed on ShopkeepersRaipur Municipal Corporation
Share This Article

रायपुर 4 जून 2026/ Raipur Municipal Corporation: Littering on the Street…! Fine of ₹5,700 Imposed on Shopkeepers

Raipur Municipal Corporation : नगर निगम रायपुर के जोन-6 क्षेत्र के सिद्धार्थ चौक, टिकरापारा में आज सड़क पर कचरा फैलाने और दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

नगर निगम की टीम ने संबंधित दुकान संचालकों पर कुल 5,700 रुपये का जुर्माना लगाया और भविष्य में स्वच्छता नियमों का पालन करने की कड़ी चेतावनी दी।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। जोन-6 के जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन तथा जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आदिव्य हजारी की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्वच्छता अभियान चला रही है।

नगर निगम ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा दुकानों और अपने घरों में डस्टबिन की व्यवस्था रखें, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा जा सके।


Share This Article