Raipur Municipal FineRaipur Municipal Fine
Share This Article

रायपुर, 21 अक्टूबर 2026। Raipur Municipal Fine : आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 8 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त जनशिकायतो को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिये गये आदेशानुसार एवं जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा के नेतृत्व एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा श्री राकेश बंजारे की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित एमपी ढाबा में जनशिकायतो की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान एमपी ढाबा में गंदगी मिली एवं नियमानुसार एसटीपी की व्यवस्था करना नहीं पाया गया। वहीं कम्पोस्ट पीट की व्यवस्था करना नहीं पाया गया और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन करना नहीं पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए जोन 8 जोन कमिश्नर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित एमपी ढाबा के संचालक को भविष्य के लिये कड़ी कार्यवाही व चेतावनी देते हुए तत्काल 10 हजार रू. का ई जुर्माना किया।

इसी प्रकार नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 8 क्षेत्र के तहत एम्स टाटीबंध जीई मार्ग में एम्स के सामने 10 ठेलो में स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिली एवं डस्टबीन रखा जाना नहीं पाया गया एवं प्राप्त जनशिकायते सही मिली। इस पर संबंधित 10 ठेलो के संचालको को भविष्य के लिये नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी देते हुए 5100 रू. का जुर्माना किया गया एवं प्राप्त जनशिकायत का स्थल पर त्वरित निदान किया गया।


Share This Article