Spreading sand on the road
Spreading sand on the road
Share This Article

रायपुर 14 जनवरी 2026 / ETrendingIndia / Spreading sand on the road: Raipur Municipal Corporation imposed fine / सड़क पर रेत जुर्माना ,रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सड़क पर भवन निर्माण सामग्री फैलाने वालों पर लगातार जुर्माना किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग बिना किसी डर के रेत-गिट्टी सड़क पर ही रखवा रहे हैं। इससे सड़क में वाहनों की फिसलने और दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही आने जाने वालों को अनेक असुविधाएं भी होती हैं.

निगम के अफसरों को इसी तरह की शिकायत सड्ढ़ से मिली। जोन 9 की टीम जब वहां जांच करने पहुंची तो देखा कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान बना रहे एक व्यक्ति ने सड़क पर ही रेत फैला दी। निगम ने सड़क पर फैली रेत को जब्त करने के साथ ही 2000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।