Share This Article

रायपुर 16 मई 2026/ ETrendingIndia / Corporation Commissioner Shri Sambit Mishra conducted a thorough inspection of the wards / रायपुर नाला सफाई , रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने विभिन्न नालों की बारिश पूर्व सफाई कार्य का निरीक्षण किया और इस कार्य में गति लाने के निर्देश जोन कमिश्नरों को दिए.

उन्होंने व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार पोकलेन मशीन लगवाकर बड़े नालों में बारिश पूर्व सघन सफाई निकास हेतु करवाने के निर्देश भी दिए.

आयुक्त ने जोन 8 अंतर्गत उदया सोसायटी टाटीबंध में गन्दे पानी का सुगम निकास करवाने क्षेत्र का शीघ्र सर्वे कर आवश्यकता के अनुसार नाला निर्माण किये जाने प्रस्ताव सक्षम स्वीकृति हेतु डीपीआर सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

उन्होंने राज्य लोक निर्माण विभाग से समन्वय बनाकर बारिश पूर्व तत्कालीन सफाई करवाने जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा को निर्देशित किया.

आयुक्त ने टाटीबंध ढांचा भवन और बिजली ऑफिस लाईन में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर नाला चौड़ीकरण हेतु समन्वय बनाकर कार्य करवाने के निर्देश दिए.

आयुक्त ने जोन 1 के मुर्राभट्ठी, गुढ़ियारी दही हाण्डी मैदान के पास नाला, गोगांव नाला की सफाई का निरीक्षण नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा , कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा सहित किया.

आयुक्त ने जोन 2 क्षेत्र में रजबंधा मैदान, सुभाष नगर मौदहापारा, चार मुहा नाला, वेगन रिपेयर शाप (डब्ल्यू आरएस नाला ) की बारिश पूर्व सफाई की प्रगति का अवलोकन किया और जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवनिया को आवश्यक निर्देश दिए.

आयुक्त ने रामनगर कबीर चौक , तेलघानीनाका चौक नाला, जी ई रोड में अनुपम गार्डन नाला की बारिश पूर्व सफाई कार्य की प्रगति का अवलोकन किया.

आयुक्त ने लगभग साढ़े तीन घण्टे तक लगातार बारिश पूर्व नालों की सफाई की प्रगति प्रत्यक्ष देखी.